Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: पूर्व सांसद डॉक्टर बंशीलाल महतो की मनाई गई जयंती, कोसाबाड़ी मंडल में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

Vivek Sahu

Mon, Jul 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे, सुविख्यात चिकित्सक, कोरबा जिले के प्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष, कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो जी की जयंती आज कोरबा जिले में विभिन्न स्थानों पर मनाई गई । इसी तारतम्य में कोरबा जिले के कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत पोड़ी बहार मुक्तिधाम में भाजपा जिला एवं मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्ष रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपरोक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में अमरूद, कटहल, नीम, आम, आवला, सहित कई फलदार एवं उपयोगी वृक्षों के पौधे रोपित किए गए। उपरोक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री दिनेश वैष्णव, उपाध्यक्ष राजेश राठौर, पूनीराम साहू सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन