Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2023- 24 का हुआ रंगारंग शुभारंभ।

Vivek Sahu

Mon, Jan 29, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )सीएसईबी मैदान में 67 वा राष्ट्रीय बेसबॉल खेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन करने प्रदेश कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन पहुंचे। देश के 14 राज्यों के 831 खिलाड़ियों भाग लेने वाले हैं। कोरबा के सीएसईबी मैदान में 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2023 24 समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन थे जिन्हें जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मंच तक लाया गया इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री के द्वारा मां सरस्वती की पूजा व आरती के साथ शुरू हुई इसके बाद डीपीएस बालको के छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात साडा कन्या कोरबा के छात्राओं के द्वारा शानदार छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसकी सराहना सबके द्वारा की गई। तत्पश्चात विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों के द्वारा शानदार मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दिया गया, जिसका नेतृत्व मास्टर ऑफ सेरेमोनी श्री अनूप राय जी एवं सदस्य के द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग रहा। "आज भारत देश के कोने कोने से छात्र-छात्राएं आए हुए हैं देखकर बड़ी खुशी हुई है, मैं आप लोगों के बीच में हूं इससे काफी खुश हूं। आप लोग देश दुनिया में भारत का परचम लहराए। बेसबॉल खेल में पदक लाएं यह मैं कामना करता हूं।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन