Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: प्रत्याशी के रूप में रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन देकर परखी तैयारी

Vivek Sahu

Fri, Apr 12, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के दिशा निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग एवं एसडीएम श्रीकांत वर्मा ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्धारित नाम-निर्देशन हेतु निर्धारित कक्ष का अवलोकन किया।   इस दौरान एसडीएम एवं रीडर अपर कलेक्टर ने रिटर्निंग अधिकारी को प्रत्याशी के रूप में आवेदन देकर और कार्य में लगे सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों से सवाल कर निर्वाचन की तैयारियों को परखा।   इस दौरान उन्होंने नाम-निर्देशन कक्ष में आवेदन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों और रिटर्निंग अधिकारी के बीच सुविधाजनक दूरी निर्धारित करने, सहयोगी कर्मचारियों द्वारा निर्धारित रजिस्टर का संधारण करने तथा प्रस्तावकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोरबा लोकसभा निर्वाचन हेतु नाम-निर्देशन की प्रक्रिया 12 अप्रेल से प्रारंभ होगी। कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों के नामांकन के लिए कलेक्टर न्यायालय प्रथम तल के कक्ष को निर्धारित किया गया हैं। कलेक्टर ने नाम-निर्देशन कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा सहयोग हेतु अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था एवं उनके कार्यों का जायजा लिया।   उन्होंने नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को दी जाने वाली जानकारी तथा उनसे आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को स्वयं जांच कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।   इसी तरह प्रत्याशियों के व्यय संबंधी रिकार्ड के लिए व्यय अवलोकन टीम व्यय संबंधी जानकारी को रजिस्टर में संधारण करने सक्रिय है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर फ्लाइंग स्क्वॉड एवं स्थैतिक निगरानी दल भी तैनात है।   मुख्यालय स्तर पर वीडियो अवलोकन कक्ष और मीडिया अनुप्रमाणन और अनुवीक्षण कक्ष में एमसीएमसी टीम द्वारा प्रतिदिन जिले के अखबारों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित एवं प्रकाशित प्रत्याशियों के समाचार, पेड न्यूज, विज्ञापन आदि पर पारखी नजर रखने तथा रिपोर्ट बनाकर अपने प्रभारी अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन