Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: अवैध महुआ शराब के सिंडिकेट पर सर्जिकल स्ट्राइक

Vivek Sahu

Sun, Sep 29, 2024
कोरबा, 29 सितंबर (न्यूज. उड़ान)। कोरबा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने शराब बनाने वाले 6 भट्टी और शराब बनाने की सामग्री को ध्वस्त किया और 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की। दो आरोपियों शिव कुमार डे और सुरेश कुमार कँवर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थाना उरगा पुलिस टीम द्वारा की गई है, जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने किया। पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक यूबीएस चैहान और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी और नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पिछले वर्ष 619 प्रकरण में 7166 लीटर शराब जप्त की गई थी, जबकि इस वर्ष आज दिनांक तक 508 प्रकरण में कुल 8102 लीटर शराब जप्त की गई है। अवैध कारोबार पर कोरबा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन