Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: मनचाहे कॅरियर को हासिल करने आपके लिए स्टूडेंट लाइफ ही जूझने और मेहनत करने का सबसे सही वक्त: डाॅ संतोष पांडेय

Vivek Sahu

Fri, May 3, 2024
कोरबा। कटघोरा (न्यूज उड़ान ) मनचाहे कॅरियर की तलाश तो पढ़ने की इच्छा रखने वाले हर युवा को होती है। पर अपनी मंजिल तक पहुंचने के पहले सही राह का चुनाव कहीं ज्यादा अहम है। आप जो चाहते हैं, उसे हासिल करने आपके लिए स्टूडेंट लाइफ ही वह सबसे अच्छा, उचित समय और अवसर होता है, जो एक ही बार मिलता है। छात्र जीवन में जूझने और मेहनत करने के सबसे सही वक्त में सही शुरुआत कर जुट जाएं, तो मनचाही मंजिल को पाना सुनिश्चित है। यह प्रेरक बातें राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. संतोष पांडेय ने एके गुरुकुल एवं महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहीं। ऐतिहासिक नगर कटघोरा के समीप स्थित ढेलवाडीह में संचालित एके गुरुकुल स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए कॅरियर सेमिनार का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. संतोष पांडेय शामिल हुए। श्री पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और छात्र जीवन में सफलता के मूल मंत्र बताया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से चर्चा की और पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच उत्साह भरते हुए कहा कि छात्र जीवन ही कड़े परिश्रम करने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। सबसे अधिक उतार-चढ़ाव इसी समय आते हैं। कई बार मन भटक जाता और परिश्रम में कमी होने से बाद में सफलता हाथ नहीं आती। इसलिए हमें यह प्रयास करना चाहिए कि जीवन में एक लक्ष्य लेकर चलें और सफलता के शिखर पर पहुंच जाएं। सतत ज्ञानार्जन से ही मनः शक्ति और आत्मविश्वास का विकास: अक्षय दुबे। इस अवसर पर युवा शिक्षाविद, एके गुरुकुल स्कूल व कॉलेज संचालक अक्षय कुमार दुबे ने कहा कि जीवन में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए एक निश्चित समय तय कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास में जुट जाना चाहिए। अपने लक्ष्य के अनुसार शिक्षा व उस क्षेत्र विशेष पर हर संभव ज्ञान अर्जन जरुरी है, इससे उनकी मनः शक्ति और आत्मविश्वास का विकास होता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई खत्म कर जीवन में वांछित ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए सही दिशा में कदम रखने में सक्षम बनते हैं। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अभिभावक और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ राधा सिंह, प्रबंधक रामगोपाल कंवर, वॉइस प्रिंसिपल जेएस पैकरा, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन