Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: सशक्त नारी - विकसित भारत है मोदी की गारंटी : डॉ सरोज पांडेय

Vivek Sahu

Thu, Mar 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) बैकुंठपुर। गुरुवार को लोकसभा के बैकुंठपुर जिले में शहर के मानस भवन मे मितानिन सम्मान समारोह के कार्यक्रम में बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय ने उपस्थित होकर सभी मितानिनो का सम्मान किया। डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि उपस्थित सभी स्नेही बहनो के अपार स्नेह से अभिभूत हूँ। सभी बहनों का हृदयतल से आभार। मातृशक्तियां सदैव वंदनीय है।   उनके आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो सकता। भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी जी की गारंटी पूरी करते हुये सौ दिन के अंदर महतारी वंदन योजना को मूर्त रुप दिया। छत्तीसगढ़ की 70 लाख पात्र महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुये हैं। माता, बहनों, बेटियों को प्रत्येक माह 1000 रुपये नियमित मिलेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक जितनी भी उपलब्धियां रही हैं, उनके पीछे महत्वपूर्ण श्रेय मितानिन कार्यक्रम को जाता है। मितानिनों के निस्वार्थ सेवा और मेहनत के फलस्वरूप ही मितानिन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का देश में सबसे शानदार उदाहरण है। उन्होंने मितानिनों की समस्याओं को सीधे संवाद के जरिए सुना और राज्य सरकार तक उनकी समस्याओं को ले जाने की बात कही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन