Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: श्री सी शिवकुमार ने संभाला एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-II और यूएसएससी कार्यकारी निदेशक  का कार्यभार

Vivek Sahu

Thu, Jun 1, 2023

कोरबा: श्री सी शिवकुमार दिनांक 01 जून, 2023 को एनटीपीसी नवा रायपुर का कार्यभार क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र -II और यूएसएससी) के रूप में संभाला। इससे पहले वे, एनटीपीसी नवा रायपुर में यूएसएससी (यूनिफाइड शेयर्ड सर्विसेज सेंटर) के रूप में कार्यरत थे।

श्री सी शिवकुमार, कार्यकारी निदेशक श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद वर्ष 1985 में एनटीपीसी के साथ ईटी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और एनटीपीसी के साथ उनका 38 से अधिक वर्षों का अनुभव है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने एनटीपीसी के विंध्याचल, कोरबा, मौदा, बीआरबीसीएल (नबीनगर), दादरी और सीसी-ईओसी नोएडा में काम किया। उन्होने एनटीपीसी के बीआरबीसीएल और दादरी स्टेशनों का भी नेतृत्व किया।

उनके पास यांत्रिक निर्माण और रखरखाव, परियोजना निर्माण, सुरक्षा और यूनिफाइड शेयर्ड सर्विसेज  के क्षेत्रों में समृद्ध और विविध अनुभव है।

उनके समृद्ध और विविध अनुभव के साथ, आने वाले दिनों में उनके मार्गदर्शन और गतिशील नेतृत्व में एनटीपीसी नवा रायपुर को बहुत लाभ होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन