Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: वरिष्ठ नेता रमेश जायसवाल एवं अनिल द्विवेदी की पुनः कांग्रेस वापसी __राजस्व मंत्री ने किया दोनों का स्वागत

Vivek Sahu

Thu, Aug 24, 2023
कोरबा:- कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 10 दावेदार सामने आये हैं, लेकिन जीतने वाले एकमेव दावेदार कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ही हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र की सियासत भी अब धीरे-धीरे गरमाने लगी हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही रणनीति तैयार की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समर्थन में वरिष्ठ नेता रमेश जायसवाल एवं अनिल द्विवेदी ने पुनः कांग्रेस में प्रवेश किया। कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में एक संक्षिप्त समारोह में कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दोनों का अभिनंदन किया और कोरबा जिला शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने दोनों नेताओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर घर वापसी कराया। श्री जायसवाल पूर्व में जिला कोषाध्यक्ष जैसे प्रतिष्ठित पद का निर्वहन कर चुकें हैं। कांग्रेस वापसी के बाद रमेश जायसवाल ने कहा कि इन पौने पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने आम जनता के लिए बहुत कुछ किया और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की से देश में प्रदेश का मान बढ़ा, जिससे वे अपनी मातृ संस्था में वापस आ रहे हैं। अनिल द्विवेदी ने कहा कि जयसिंह अग्रवाल कोरबा के ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिनके नेतृत्व में कोरबा की दिशा और दशा दोनों बदली हैं और ऐसे ही जनसेवक की कोरबा विधानसभा क्षेत्र को आवश्यकता हैं। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन