Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: गणना प्रेक्षक की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन

Vivek Sahu

Mon, Jun 3, 2024
Korba (न्यूज उड़ान) सक्ती, / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 04 जून को होने वाले मतगणना हेतु जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा सक्ती, चंद्रपुर और जैजैपुर के मतगणना के लिए नियुक्त गणना प्रेक्षक श्री डायलन टॉम तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार सोम की उपस्थिति में आज दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।   इस दौरान कम्प्यूटरीकृत प्रणाली से मतगणना दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों का विधानसभा क्षेत्र आबंटन की कार्यवाही की गई।   निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मतगणना कार्य के लिए 60 मतगणना पर्यवेक्षक, 60 मतगणना सहायक और 60 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है।   इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार सोम, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सक्ती श्री के एस पैकरा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चंद्रपुर श्री बालेश्वर राम, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जैजैपुर श्री रूपेंद्र पटेल, श्री शशांक शिंदे, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री ऋषि रॉय, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राधेश्याम साहू, निर्वाचन कार्यालय के श्री श्रवण गभेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन