Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजय सिंह और सचिव बने संदीप शर्मा।

Vivek Sahu

Tue, Mar 26, 2024
–·कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा के हरी मंगलम होटल में कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन* की वार्षिक बैठक आयोजित की गई । जिसमें हमारे एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर श्री संजय सिंह जी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इसके साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री सत्या जायसवाल, उपाध्यक्ष रूप में श्री एन के त्रिपाठी, सचिव के रूप में संदीप शर्मा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में श्री सुनील मानिकपुरी, संगठन सचिव के रूप में श्री कमल सिंह, उप सचिव के रूप में श्री गोपाल भौमिक एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री राम प्रवेश पाल जी, श्री संजीव राय जी, श्री जय नारायण राठौर जी को मनोनीत किया गया । श्री गुलशन अरोरा जी को अध्यक्ष पद से पदोन्नति करके पुनः संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही हरजीत सिंह राजपाल जी को भी संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में वरिष्ठ संरक्षक श्री दिलीप वर्मा जी ने कहा की स्टार वाइस ऑफ़ इंडिया फेम जाकिर हुसैन के सपनो को साकार करना है इसके लिए प्रशासन से एसोसिएशन के लिए भवन की मांग किया जाएगा। संरक्षक श्री गुलशन अरोरा ने कहा की कोरबा के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी ने कहा कि एसोसिएशन को एक नए मुकाम में ले जाया जायेगा। संगीत से जुड़े कलाकारों के साथ साथ सभी प्रकार के कला संस्कृति जुड़े लोगों को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा। सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन में स्वर्गीय जाकिर हुसैन के पुण्यतिथि पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन