Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: जिला पंचायत कार्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

Vivek Sahu

Sat, Jan 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जिला पंचायत कार्यालय में आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर ने सीईओ जिला पंचायत श्री प्रदीप साहू की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत में गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम यह संकल्प लें कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाएं अंतिम छोर के वंचित व्यक्तियों तक पहुंचाये। सीईओ श्री प्रदीप साहू ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही अर्थों में गणतंत्र दिवस के मायने हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन