Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में कटघोरा में राजनीतिक दलों की हुई बैठक

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
कोरबा।   एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 एवं मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में आज अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कटघोरा के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों/सदस्यों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी श्री शिव बनर्जी द्वारा बताया गया कि निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा के समस्त मतदान केन्द्रों में किया गया है। साथ ही निर्वाचक नामावली की एक प्रति सभी राजनीतिक दलों को जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा द्वारा प्रदाय किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों/ सदस्यों से बी.एल.ए. ( बूथ लेवल एजेंट ) नियुक्त कर सूची उक्त कार्यालय में प्रेषित करने हेतु आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों को वर्तमान पुनरीक्षण हेतु नियुक्त अभिहित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारियों की सूची सहित निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, विलोपित करने, संशोधन करने एवं मतदाता का नाम एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में स्थानांतरित करने संबंधी फार्म यथा- फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्मदृ8 प्रदाय किया गया तथा इन प्रपत्रों को भरे जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई। मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित तिथि/विशेष तिथि, दावा आपत्तियों का निराकरण करने की तिथि तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तिथि की जानकारी दी गई। बैठक में श्री के. के. लहरे, तहसीलदार कटघोरा-दर्री, श्री रतन मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष कटघोरा, राजेन्द्र टंडन, रोशन मोहम्मद, उत्तम सिंह रंधावा, हसन अली, चंद्रकांत डिक्सेना, डी. पी. दुबे, अभिषेक गर्ग, श्याम सुंदर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। /कमलज्योति/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन