Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: रश्मि सिंह पंचतत्व में विलीन, डॉ. महंत व जयसिंह हुए शामिल

Vivek Sahu

Sun, Mar 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री व समाज सेविका, डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह का शनिवार को आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। उनकी यात्रा आज राजेन्द्र प्रसाद नगर स्थित निवास से प्रारंभ हुई और पोड़ीबहार के मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित परिजनों, शुभचिंतकों व नगरजनों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल डॉ. जयपाल सिंह सहित परिवार को ढांढस बंधाया।   स्व. रश्मि सिंह की अंतिम यात्रा में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, हरीश परसाई, यूआर महिलांगे सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन