Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: स्वीप के तहत कमला नेहरू महाविद्यालय में रंगोली एवं नारा लेखन प्रतियोगिता हुई आयोजित

Vivek Sahu

Wed, Apr 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान)  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में कमला नेहरू महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप प्रभारी श्रीमती ज्योति दीवान के नेतृत्व में ईएलसी क्लब के सदस्य एवं सभी छात्र-छात्राओं ने उपरोक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।   कमला नेहरू महाविद्यालय में विगत दिवस आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में कुमारी विनीता पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रतीक यादव द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में सुभा महंत प्रथम स्थान, ममता बंजारे द्वितीय स्थान एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विनीता पटेल प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान कुमारी गीता ने प्राप्त किया।   उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने बधाई दी एवं समस्त छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय गोपालपुर में विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान हेतु शपथ एवं मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने का संकल्प लिया गया तथा मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। भारत स्काउट एवं गाइड आदिवासी कन्या आश्रम तुमान की छात्रा बुलबुल ने महिलाओं को हाथों में मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रजगामार में ग्रामीणों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए शपथ लेकर रैली निकाली। ग्राम पंचायत ढेंगुरडीह में स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा दीवारों पर नारा लेखन करके शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन