Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनसंपर्क के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

Vivek Sahu

Fri, Jan 26, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान)  गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिले में शासकीय सेवाओं में विशिष्ट कार्य करते हुए विभागीय सफलता और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी श्री सुरजीत सिंह चौहान को शासकीय योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करने, अवकाश दिनों में भी कार्यों में निरंतर योगदान देने पर पुरस्कृत किया।
[smartslider3 slider=2]
    इसी तरह जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में पदस्थ चौकीदार श्री बसंत लाल साहू और वाहन चालक श्री नंद कुमार सूर्यवंशी को विभागीय दायित्वों का बहुत जिम्मेदारी निर्वहन करने और अवकाश दिनों में लगातार कार्य करने पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्यों पर डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उप संचालक श्री मोहन सिंह कंवर, सुश्री जुली तिर्की सहायक संचालक जिला पंचायत, जिला कोषालय के सहायक ग्रेड-2 श्री उमेश कुमार महंत, सहायक ग्रेड-3 श्री महेश कुमार कोसले आदि को पुरस्कृत किया गया।  
[smartslider3 slider=3]

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन