Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: पुलिस के द्वारा तीन दिन में अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 40 प्रकरणों में कुल 555 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त

Vivek Sahu

Sat, Jun 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 19/06/2024, 20/06/2024 एवं 21/06/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।   जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा *सजग कोरबा* के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए पहले दिन 20 प्रकरणों में कुल 231 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त, दूसरे दिन 12 प्रकरणों में कुल 132 लीटर कच्ची महुआ शराब किया एवं तीसरे दिन 8 प्रकरणों में कुल 192 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया।इस प्रकार तीन दिवस के अभियान में कुल 40 प्रकरण में 555 लीटर शराब जप्त किया गया एवं 40 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल 378 प्रकरणों में कुल 5978 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब जप्त किया गया। इस तीन दिवसीय अभियान में सभी थाना/चौकी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दीपका थाने के द्वारा सबसे ज़्यादा 160 लीटर शराब जप्त कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल किया गया। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन