Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: <em>मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रामपुर विधानसभा आगमन से पहले भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार</em>

Vivek Sahu

Tue, May 23, 2023

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा के आज अपने दौरे पर आने वाले थे, अपने दौरे में भाजपा के नेताओं द्वारा किए जा सकने वाले विरोध के डर से ही उन्होंने पुलिस को आगे किया और भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार कर जिले के अलग-अलग थानो में बैठाया गया है ।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह रामपुर थाने में गिरफ्तार किए गए पंकज सोनी एवं राजगामार चौकी में गिरफ्तार किए गए लक्ष्मी श्रीवास व धनंजय चौहान से मिलने पहुंचे । उन्होंने वहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल अपने 4 साल से अधिक समय के शासन में कोई भी जनउपयोगी कार्य नहीं गिनवा सकते है, वह जान चुके हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें निकालने वाली है और यह भय उन्हें अब तानाशाह बनने की ओर ले चला है । और यही कारण है कि आज अपने दौरे के पहले उन्होंने तानाशाही की पराकाष्ठा को पार करते हुए भाजपा नेताओं के हो सकने वाले विरोध के पूर्व ही पुलिस को आगे किया और भाजपा के नेताओं को गिरफ्तार करवा दिया । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की पूरी जनता ने अब अपना मन बना लिया है जिससे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल की विदाई तय है ।

जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने आगे कहा कि भाजपा के नेताओं की गिरफ्तारी तक तो बात समझ में आती है लेकिन रामपुर चौकी में जब मैंने देखा कि कोरबा जनपद के उपाध्यक्ष विक्की कवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर बैठाया हुआ है तो यह बात आसानी से समझ में आ जाती है कि भूपेश बघेल का अपने कांग्रेस के नेताओं से भी विश्वास उठ गया है, जो उनकी बड़ी हार का एक और कारण बनेगा ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी को उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान से ही पुलिस द्वारा उठाकर सिविल लाइंस थाने में बैठाया गया।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दमनात्मक रवैया अपना रहे हैं । विपक्ष में रहने वाली राजनीतिक पार्टियां अगर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध ना करें तो जनता की मांगों को किस प्रकार से उठाएं इसका जवाब भूपेश बघेल को देना चाहिए ।

काला झंडा दिखाने कुदमुरा जा रहे भाजपा युवा नेताओं को रास्ते से ही गिरफ्तार कर करतला थाना में भी ले जाया गया । जिसमे भाजपा उरगा मंडल के महामंत्री हरीश साहू,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद भगत व अजय कँवर,भाजयुमो उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव,भाजयुमो मंडल महामंत्री शुभम हलवाई,अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश अनंत, अशोक प्रजापति, अशोक कँवर, यशवंत चौहान, शिरीष कैवर्त, साहिल आदि को गिरफ्तार कर करतला थाना में बैठाया गया ।

वही भाजपा कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास,युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान आदि को राजगामार चौकी में प्रातः काल से लेकर के कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद तक पुलिस द्वारा बैठा कर रखा गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन