Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: अवैध गांजा पर पुलिस की कार्यवाही

Vivek Sahu

Sun, Feb 11, 2024
कोरबा।  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ , सट्टा पर कार्यवाही के निर्देश के परिपालन में आज दिनांक 10.02.24 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि प्रगति नगर शमशान घाट के पास मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री रॉबिन्सन गुड़िया(भापुसे) के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए घटना स्थल शमसान घाट प्रगतिनगर दर्री पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी किये जो मुखबीर द्वारा बताए गये हुलिया के ब्यक्ति मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 04 K 4671 में बैठे तथा हाँथ में एक नीले रंग का थैला रखे मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम ताराचंद साहू पिता बुद्धेश्वर साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मल्दी थाना बिलाईगढ़ जिला सारँगगढ़ बिलाईगढ़ का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे में हाथ में रखे नीला रंग प्लास्टिक थैला के अंदर खाकी रंग प्लास्टिक टेप से लपेट कर रखा दो संदिग्ध पैकेट में लगभग 02 किलो ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ होना पाया गया जो धारा 20(B) NDPS एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध होना पाये जाने से विधिवत बरामद कर संदेही आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक रूपक शर्मा, सउनि भेवन दास चेलसे, अजेदान लकड़ा,एवं आरक्षक गजेंद्र राजवाड़े, ओमप्रकाश निराला, जागेश्वर भैना एवं सायबर सेल से सउनि अजय सोनवानी, आरक्षक डेमन ओगरे, रितेश शर्मा की अहम भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन