Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

राजौरी में मेगा किसान मेले में उमड़े किसान, विधायक ने किया शुभारंभ, मेहनती किसानों को किया सम्मानित।

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

: पीईटी तथा पीपीएचटी की परीक्षा आठ मई को।

Vivek Sahu

Mon, May 5, 2025
  कोरबा( न्यूज उड़ान ) छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित पीईटी तथा पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा गुरूवार आठ मई को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में पीईटी की परीक्षा प्रातः 9 बजे से अपरांह 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पीपीएचटी की परीक्षा अपरांह 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिये कोरबा जिले में तीन परीक्षा केंद्र- शा.इं.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा, सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल सीएसईबी कोरबा (पूर्व) एवं आईटी कालेज झगरहा कोरबा को बनाया गया है। पीईटी प्रवेश परीक्षा में 813 और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा में 1042 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में दिये गये महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07759221458 है। कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक/परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक लगाई गई है। उक्त परीक्षा के निरीक्षण हेतु उड़़नदस्ता दल का गठन किया गया है और ब्रिफिंग हेतु सात मई को दोपहर 12 बजे शासकीय पीजी कालेज कोरबा में बैठक रखी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन