Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: बुखार और पीलिया की वजह से हुई पहाड़ी कोरवा सहित एक अन्य किशोरी की मौत

Vivek Sahu

Thu, Jul 18, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा जिले में ग्राम गुरमा की कु.विमला और डूमरडीह बलीपुर कोरवा बसाहट निवासी कुमारी मंगला की हुई मृत्यु के संबंध में दिनांक 17.07.2024 को खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोरबा एवं पीएचसी श्यांग की टीम द्वारा प्रभावित मरीज एवं आसपास के ग्रामों का भ्रमण/निरीक्षण तथा स्वास्थ्यकर्मी एवं परिजनों से पूछताछ कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी ने बताया कि बुखार और पीलिया की वजह से दोनों लड़कियों की मौत होने की संभावना जताई गई है।   उन्होंने बताया कि मृतिका कु. विमला, पिता श्री हिरा सिंह, उम्र 15 वर्ष, जाति मंझवार, जो कि दिनांक 15.07.2024 को दोपहर लगभग 12ः30 बजे ग्राम विमलता से मूल ग्राम गुरमा श्यांग कोरबा, बुखार से तबियत खराब होने के कारण आई, इनके द्वारा मितानिन या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नहीं बताया गया तथा शाम 03ः00 से 04ः00 बजे के लगभग 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जीएमसी कोरबा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में संबंधित की मृत्यु हो गई। जीएमसी कोरबा से प्राप्त शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण Acute Liver Failure with severe jaundice होने की संभावना व्यक्त की गई है।   इसी तरह मृतिका कु. मंगला पिता श्री रूसु राम, उम्र 12 वर्ष, निवासी डूमरडीह बलीपुर कोरवा बसाहट, पंचायत लबेद कोरबा, जो कि दिनांक 13.07.2024 को शाम 06ः00 बजे लगभग पूर्व निवास पहाड़ के उपर से बुखार से तबीयत खराब होने के कारण बसाहट बलीपुर, पंचायत लबेद कोरबा पहुंची।   इनके द्वारा प्राईवेट ईलाज करवाते हुये मितानिन कौशिल्या को सूचना दी। मितानिन कौशिल्या के द्वारा दिनांक 14.07.2024 को आरडी किट से मलेरिया जांच किया गया। दिनांक 16.07.2024 को शाम 03ः00 से 04ः00 बजे के लगभग एलएचव्ही के द्वारा सूचना दिया गया कि उक्त मरीज बेहोश है तो उस सेक्शन गीतकुंवारी से ममता कंवर सीएचओ, एमटी और सेक्टर से आरएमए ओ. पी. धृतलहरे पहुंचे। स्थिति अति गंभीर होने के कारण 108 में संपर्क किया गया,शाम 06ः00 बजे के लगभग 108 से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जीएमसी कोरबा उपचार हेतु भेजा गया। जीएमसी कोरबा से प्राप्त शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण Acute Liver Failure with severe jaundice बताया गया है।   सीएमएचओ ने बताया कि वर्तमान में उक्त प्रभावित क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखी जा रही है एवं स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं। आज दिनांक 17.07.2024 को बलीपुर के स्वास्थ्य शिविर में कुल 30 मरीजों का जांच किया गया जिसमें 01 दस्त, 02 मलेरिया पीएफ के मरीज मिले। ग्राम धौंराबारी में भी कुल 43 मरीजों का जांच किया गया जिसमें सामान्य सर्दी, खांसी वाले 12 मरीज मिले, दस्त एवं मलेरिया के मरीज नहीं मिले। उक्त प्रभावित मरीजों को चिकित्सक की निगरानी में उपचारित किया जा रहा है।   वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने जिले के समस्त मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतत् दौरा करते रहें व बुखार, दस्त, पीलिया के मरीज मिलने पर प्राथमिक उपचार पश्चात सेक्टर चिकित्सक, बीएमओ एवं जिला कार्यालय को सूचित करें। जिले में मलेरिया जांच तथा ईलाज एवं दस्त के लिये ओआरएस एवं जिंक की दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन