Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: संगठन सर्वोपरि है - पवन साय भाजपा जिला कोरबा की विस्तारित कार्य समिति हुई संपन्न।

Vivek Sahu

Fri, Jul 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा विस्तारित जिला कार्य समिति की बैठक 18 जुलाई 2024 को सीनियर क्लब सीएसईबी पूर्व कोरबा में रखी गई । भाजपा की विस्तारित जिला कार्य समिति में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, केबिनेट मंत्री लखन लाल देवागन, जिला प्रभारी गोपाल साहू, पूर्व विधायक ननकी राम कंवर, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पवन गर्ग,नेता प्रति पक्ष निगम हितानंद अग्रवाल महामंत्री द्वय संतोष देवागन, टिकेश्वर राठिया, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिले के पदाधिकारी व कार्यसमिति के सदस्य, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री एवं सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजक गण, सहित अन्य अपेक्षित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । भाजपा की विस्तारित जिला कार्य समिति को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने कहा की भाजपा संगठन द्वारा सेवा सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जाता है । सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य हमारे कार्यकर्ता करते है । उन्होंने आगे कहा की हम भविष्य मे क्या करना चाहते है, यह गुरु पूर्णिमा के दिन इसका प्रण करना चाहिए । प्रकृति से मनुष्य लेता अधिक है, लेकिन देता कम है । आज प्रकृति से लिए ऋण को चुकाने का समय है ।   इसके ठीक विपरीत जीव जंतु पेड पौधे प्रकृति से जितना लेते है उससे अधिक देते है इस लिये प्रकृति पर ध्येय बनाने का काम जो है मनुष्य कर सकता है अगर मनुष्य के आधार पर आकलन करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हीं प्रकृति मनुष्य जीव जंतु पेड पौधे के बारे मे सोचने व्यवहार करने का काम करते है ।   आगामी आने वाले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि वार्डो के कार्यकर्ता हीं तय करेंगे की कौन प्रत्याशी जीत सकता है कौन नहीं हम कार्यकर्ता के दम से चुनाव लड़ेंगे, चाहे वह जनपद पंचायत या जिला पंचायत,नगर पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, या महापौर, हमारे लिये हमारे संगठन के कार्यकर्ता हीं सर्वोपरि है ।   कार्यकर्ताओ के बल बुते पर हीं संगठन आज मजबूती से कार्य कर रहा है । आज कार्यकर्ता के हीं दम से हमने छत्तीसगढ़ मे अपनी सरकार बनाई है और आगे भी हमें भरोषा है की कार्यकर्ता हीं सरकार बनाएंगे। भाजपा की विस्तारित जिला कार्य समिति को छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन संभागीय संगठन प्रभारी श्री अनुराग श्री देव एवं जिला संगठन प्रभारी श्री गोपाल साहू ने भी संबोधित किया बैठक की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने रखी कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्री संतोष देवांगन ने एवं आभार प्रदर्शन टिकेश्वर राठिया ने किया । विस्तारित जिला कार्य समिति का समापन समस्त कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर राष्ट्रगान के साथ किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन