Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: रानी धनराज कुंवर शहरी स्वास्थ्य केंद्र व कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं

Vivek Sahu

Fri, Aug 2, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने हेतु रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध इंदिरा गांधी चिकित्सालय में पदस्थ नेत्ररोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओ.पी.डी सेवाएं निर्धारित किया गया है। सीएमएचओ डॉ. केशरी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में डॉ. स्वामी चंद्रवंशी नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रत्येक माह के पहले, तीसरे, पांचवे बुधवार को ओ.पी.डी. में अपनी सेवाएं देंगी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव विशाल, प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे बुधवार को ओ.पी.डी. में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।   इसी तरह रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव विशाल प्रत्येक माह के पहले, तीसरे, पांचवे बुधवार को ओ.पी.डी में अपनी सेवाएं देंगे तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती चंद्रवंशी प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे बुधवार को केंद्र के ओ.पी.डी. में अपनी सेवाएं देंगी। जिससे आसपास के लोगों को नेत्र रोग के इलाज हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा।   कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा सीएमएचओ ने जिले के नेत्र रोग संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों से आग्रह किए हैं कि वे नेत्र संबंधी कोई परेशानी होने पर निर्धारित तिथियों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा एवं रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदियक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन