Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कांग्रेस की सरकार ही देगी महंगाई से छुटकारा और बराबरी का अधिकार

Vivek Sahu

Wed, Apr 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र में अपना सघन जनसंपर्क अभियान जारी रखा है।   वे जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने व कोरबा से लेकर केन्द्र तक कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान व अपील कर रही है। इस कड़ी में वे रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुखरीकला, सुखरीखुर्द सहित अन्य गांवों में पहुंचीं।   सांसद का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा परंपरागत स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कांग्रेस के न्याय पत्र के 5 न्याय व 25 गारंटी को प्रमुखता से बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने से ही पूरा हक लोगों को प्राप्त होगा। महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलेगा और सरकारी नौकरी में भी 50 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस देगी।   सांसद ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी है तब-तब किसानों का कर्जा माफ हुआ है।   https://youtu.be/6wOfCK75VK8?si=Z3cNqGRecvOh1OhO   सरकार बनते ही न सिर्फ कर्जा माफ करेंगे बल्कि खेती-किसानी में काम आने वाले बीज से लेकर हर तरह के उपकरण व मशीनों पर लगने वाले टैक्स को भी खत्म किया जाएगा।   महंगाई चरम सीमा से भी ज्यादा बढ़ गई है जिसके कारण घर चलाना भी मुश्किल होने लगा है। महंगाई कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम कांग्रेस की सरकार बनते ही कम किए जाएंगे ताकि सामानों के परिवहन में लागत कम आएगी तो सामानों की कीमत भी कम होगी।   https://youtu.be/fj_YZ3UryD4?si=0aPFD1C--LhVusWq   सांसद ने कहा कि महिलाओं को सम्मान स्वरूप 8333 रुपए की राशि हर महिने देने का वादा हमने किया है जो सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा जिससे महिलाओं का आर्थिक स्वालंबन होगा और वे एक बड़ी बचत भी कर सकेंगी। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन