Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Vivek Sahu

Tue, Feb 20, 2024
कोरबा  भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में आगामी 03 मार्च 2024 को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने हेतु सीएमएचओ डॉ. केशरी की अध्यक्षता में सीएमएचओ कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला (प्रशिक्षण) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ जी एस जात्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ  अशरफ अंसारी, समस्त ब्लाक के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर्स,  खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, बीपीएम तथा मितानिन को-ऑर्डिनेटर उपस्थित थे। कार्यशाला में पल्स पोलियो अभियान 03 मार्च 2024 के संबंध में डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. विनय कौशिक द्वारा पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु माईक्रोप्लानिंग, प्रशिक्षण कोल्डचौन, आब्जेक्टिव, आईईसी, माईकिंग, बूथ प्लानिंग, टीम गठन, ट्रांजिट टीम, मोबाईल टीम, हाउस टू हाउस विजिट, हाउस मार्किग, फिंगर मार्किग, एएफपी सर्वलेंस, सुपरविजन तथा रिर्पाेटिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। सीएमएचओ डॉ केशरी ने कोरबा जिले में पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बताया कि भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया जा चुका है, पोलियो वायरस पुनः प्रवेश ना कर सके तथा भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। इस हेतु भारत सरकार द्वारा सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 03 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी लेते हुए कोल्ड चेन उपकरणों की उपलब्धता, बूथ पर कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा सुपरवाइजरों की समय पर प्रशिक्षण देने तथा व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन