Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: एक दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

Vivek Sahu

Sun, Mar 31, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) आसन्न लोकसभ निर्वाचन-2024 प्रक्रिया के दौरान अधिकारी / कर्मचारी अपने उत्तरदायित्व का भलीभांति निर्वाहन कर सके तथा भयमुक्त वातारण मतदाता को प्राप्त हो। इसके लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी महोदय के निर्देशन में जिले के फारेस्ट गार्ड, नगर सैनिक, कोटवार, सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारियों का प्रशिक्षण दिनांक 30.03.2024 को रक्षित केन्द्र एवं थाना कटघोरा में रखा गया। ट्रेनिंग में मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता 16 मार्च 2024 को लागू होने पश्चात निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। निर्वाचन शांतिपूर्ण व निष्पक्ष हो इसके हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी सभी को होनी चाहिए।   ट्रेनर के द्वारा आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन के समय क्या करे ? क्या न करे ? संबंधी विषय पर ट्रेनिंग दी गई।इसमें कुल 167 जिसमें फॉरेस्ट गार्ड 100, सीएसईबी गार्ड 17, नगर सैनिक 18, एनटीपीसी गार्ड 06, लैंको गार्ड 18, कोटवार 08 कर्मचारी उपस्थित रहे।   ज्ञात हो कि आज दिनांक तक पुलिस द्वारा कुल 1047 अधिकारी/ कर्मचारी को निर्वाचन संबंधी ट्रेनिंग दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन