Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: छत्तीसगढ़कोरबा: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कोरबा इकाई के पदाधिकारियों ने आज जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक उदय किरण से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया ।

Vivek Sahu

Sat, Feb 4, 2023

कोरबा। बता दें कि पुलिस विभाग के तेज तर्रार माने जाने वाले आईपीएस उदय किरण पहले कोरबा जिले में ही बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दे चुके हैं । उस अल्प कार्यकाल के दौरान ही आईपीएस उदय किरण अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन गए थे । अब उनकी पदस्थापना पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई है ।लिहाजा शहर में जहां खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं अवैध व अनैतिक कार्य करने वालों के बीच दहशत साफ देखा जा रहा है ।

1 फरवरी 2023 को कार्यभार संभालते ही श्री उदय किरण ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा । नशे के सौदागरों, जुआ सट्टा खिलाने वालों और भयादोहन कर अवैध वसूली करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा । 

श्री उदय किरण से भेंट के दौरान पत्रकारों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की जिस पर उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ पूरा न्याय होगा ।

इस मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साहू, जिला संयोजक अजय राय, जिला महामंत्री अरुण सांडे,पत्रकार प्रकाश साहू एवं मुकेश साहू उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन