Monday 9th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: छत्तीसगढ़ मुक्केबाजी संघ के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए नूतनसिंह

Vivek Sahu

Mon, Jan 15, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ प्रदेश मुक्केबाजी संघ का वर्ष 2024-28 के लिए चुनाव भिलाई में शनिवार को संपन्न हुआ।   बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अनिल बोईदर और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के बशीर अहमद खान बतौर परिवेक्षक चुनाव में मौजूद रहे।   छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 22 प्रतिनिधियों ने मतदान कर नई कार्यकारिणी का चयन किया।   कोरबा जिला बाक्सिंग संघ के सचिव नूतनसिंह ठाकुर (अधिवक्ता) को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।   वहीं अध्यक्ष पद पर दुर्ग के आर राजेन्द्रन, राजनांदगांव के चूड़ामणि ठाकुर महासचिव, भिलाई के सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष पद पर भारी मतों से विजयी रहे।   नूतनसिंह ठाकुर के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला बाक्सिंग संघ कोरबा के संरक्षक गोपाल मोदी, अध्यक्ष शशि सिंह, उपाध्यक्ष सुफलदास पार्षद, रवि सिंह चंदेल पार्षद, श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, सुरेन्द सिंह, अजित शर्मा, दउवा यादव, ईश्वर दास, कोरबा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र, सुभम प्रजापति , दशरथ सहित‌ बाक्सिंग संघ के सदस्यों ने बधाइयां दी। भवदीय कोरबा जिला बाक्सिंग संघ 🙏

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन