Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: बुजुर्ग की हत्या.. फंदे पर लटकी मिली लाश

Vivek Sahu

Sat, Aug 26, 2023
  1. कोरबा जिले में हरदीबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रेलडबरी उतरदा के मोहल्ला रामसागरपारा में रात्रि में घर पर सही-सलामत सो रहे वृद्ध की अगली सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। शव से बह रहे रक्त ने इस मामले को प्रारंभ से संदेहास्पद बनाया। अंतत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि उपरांत अपराध दर्ज कर हत्यारे की तलाश की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार 21 अगस्त की रात 9 बजे 63 वर्षीय मानसाय कश्यप पिता खोरा कश्यप अपने घर लौटा और कमरे में सोने चला गया। अगली सुबह करीब 6 बजे दामाद देवशरण कश्यप ने उसे फंदे पर झूलता देख इसकी सूचना निकट में निवासरत मृतक के भाई लालसाय कश्यप को दी। सूचना बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फारेंसिक एक्सपर्ट और खोजी डॉग बाघा को भी बुलाया गया। पुलिस ने पंचनामा बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों सहित ग्रामीणों ने शव से हो रहे रक्तस्त्राव के कारण तथा पुलिस ने भी मामले को संदेहास्पद बताया किंतु कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी। पुलिस ने संदिग्ध मामले में चिकित्सक से शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट माँगी जिसमें मौत की वजह गला दबाने के कारण का उल्लेख किया गया। इस आधार पर धारा 302 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों से आवश्यक पूछताछ करने के साथ-साथ विभिन्न बिन्दुओं को खंगाला जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन