Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: शासकीय महाविद्यालय भैंसमा में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Vivek Sahu

Mon, Aug 14, 2023
कोरबा।   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्रीमती सीमा पात्रे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत विगत दिवस प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से निर्वाचन की अनिवार्यता एवं विधानसभा निर्वाचन 2023 संबंधित प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता में प्रश्नों के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों के बीच विधानसभा निर्वाचन 2023 एवं मतदान से संबंधित जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने उपस्थित सभी लोगों को मतदान में सहभागिता हेतु अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी श्री दीपेश कुमार ने बताया कि प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों के निर्वाचन संबंधी ज्ञान का आंकलन किया गया तथा उनमें कुशल मतदाता बनने हेतु ज्ञान, योग्यता एवं कौशल का विकास किया गया। उन्होंने बताया कि अपनी इस कौशल का प्रयोग हम अपने समाज के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकते है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्वीज) में महाविद्यालय के सतीश कुमार बी.एस.सी. (तृतीय वर्ष) वनेजा मुदलियार बी.कॉम. (तृतीय वर्ष) तथा सुमन कर्ष एम.कॉम. (तृतीय सेमेस्टर) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कृत हुए साथ ही उपस्थित अन्य छात्र-छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय के स्वीप नोडल ने मतदाता शपथ पत्र का वाचन कर उपस्थित सभी लोगों को संकल्प दिलाया। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन