Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: एनएसयूआई ने रेलवे के खिलाफ किया हवनट्रेनों की लेट लतीफी,गेवरा ट्रेन शुरू करने एव छात्रों को मासिक पास को चालू करने की मांग

Vivek Sahu

Sun, May 28, 2023

मोदी की रेल हो रही फेल -- जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा

कोरबा। एनएसयूआई जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में ट्रेनों की लेटलतीफी,छात्रों के मासिक पास शुरू करने एव गेवरा से ट्रेन चालू करने की मांग को लेकर कोरबा स्टेसन में रेलवे एव पीएम को सद्बुद्धि मीले इस उद्देश्य से हवन करवाया गया….!इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा की --

मोदी सरकार में सबसे ज्यादा परेशान कोई है तो वे रेलयात्री है इतनी गर्मी में ट्रेनों का घंटों इंतजार करना समय से कहीं पहुच नहीं पाना ट्रेनों के लेट और रद्द होने के कारण है कोरबा एनएसयूआई के साथियों ने कोरबा रेलवे स्टेशन में जाकर हवन कराया और रेलवे प्रशासन की सद्बुद्धि मनोकामना की क्योंकि लगातार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |यात्रा के लिए टिकट की बढ़ती कीमतों पर मोदी सरकार लगाम नहीं लगा रही है बिना सूचना ट्रेनों का मार्ग बदल दिया जाता

8:00 से 10 घंटे देरी से चल रही ट्रेन छात्रों युवाओ यात्रियों को परेशानी में डाल रही है कहीं दूर इस भीषण गर्मी में ट्रेनों को ऐसे स्थानों पर रोक दिया जाता है जहां यात्रियों के लिए क्यों जल तक की व्यवस्था नहीं है और यात्री गाड़ियों को रोककर अडानी का माल गाड़ी निकाला जाता है यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के इस लेटलतीफी के कारण कई यात्रियों की उनकी जो कनेक्टिंग ट्रेन रहती है वह छूट जाती है साथ ही उन्हें जल्दी कोई ट्रेन भी नहीं मिल पाती है और उसकी जो ट्रेन छूट गई है उसका रिफंड पैसा भी नहीं मिल पाता है जिससे आम जनता बहुत अधिक परेशान हो रही है केंद्र सरकार को इस बात को गंभीरता से ले लेना चाहिए….!

इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की -- रेलवे लगातार अपनी मनमानी कर रहा है आमजनों के लिए तो कोई मतलब ही नही राह गया है आखिर कब तक गेवरा स्टेसन में कोरोना के कारण ट्रेन बंद किये अभी तक शुरू नही किये आखिर कब तक जब तक रेलवे एव केंद्र सरकार मांगो को नही मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा….!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ग्रामीण मनमोहन राठौर प्रमुख रूप से विपिन चौरसिया जिला उपाध्यक्ष रवि सोनी दिवाकर राजपूत जिला महासचिव रिंकू आदिले ,आरती रितेश ,जुनेद मेमन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन चेतन आनंद जिला सचिव अभिषेक ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मारूवा ,राजू पटेल ,विवेक गुप्ता, अभय हिमांशु ,कार्तिक ,लालू रुपेश ,सूरज ,सुभाष ,शिवा ,अभिषेक ,विवेक, सौरभ, साहिल ,मनीष ,करण ,कृष और एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन