Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कोरबा लोकसभा से दूसरी बार निर्वाचित सांसद ने ली पद व गोपनीयता की शपथ। देखें वीडियो

Vivek Sahu

Tue, Jun 25, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 04 से दूसरी बार निर्वाचित हुईं सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने 22 जून को संसद में पद व गोपनीयता की शपथ ली।   लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने वाली पहली महिला सांसद ज्योत्सना महंत ने संसद में शपथ पठन के दौरान कहा कि - मैं ज्योत्सना चरणदास महंत जो लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, ईश्वर की शपथ लेती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी।   https://youtu.be/sPiR7Q6SyZI?si=C-SJKnSYm7hEnT4R     मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्ष्क्षुण रखूंगी तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी।   शपथ ग्रहण करने के उपरांत सांसद ने कहा कि पिछले 5 वर्ष के संसदीय कार्यकाल में लगभग 2 वर्ष कोरोना काल में बीतने के बाद भी शेष समय में कोरबा लोकसभा की जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में रखती रही।   कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाली- तांनाखार,रामपुर,कोरबा, कटघोरा,मरवाही,भरतपुर-सोनहत, बैकुंठपुर, मैनेंद्रगढ़ विधानसभा में प्रमुख तौर से उद्योगों से प्रभावित भू-विस्थापितों की समस्या है जिसका समाधान के लिए हर संभव कोशिश होगी। रेल की समस्याओं से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सडक़ जैसी मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के लिए भी वे केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के समन्वय से कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन