Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए मजदूरी के साथ मिलेगा जीवन बीमा का लाभ

Vivek Sahu

Sat, Apr 20, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया।   इस दौरान सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस ने किसान, मजदूर, महिला, बेरोजगारों को न्याय देने के लिए न्याय पत्र तैयार किया है। देशभर के मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए मजदूरी के साथ जीवन बीमा का भी लाभ दिया जाएगा। किसानों को कर्ज माफी के साथ-साथ जीएसटी मुक्त खरीदारी का लाभ मिलेगा और प्राकृतिक आपदा से फसल की नुकसानी पर 30 दिन के भीतर मुआवजा देंगे। महिलाओं को सम्मान स्वरूप 8333 रुपए की राशि हर महिने देने का वादा हमने किया है जो सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा जिससे महिलाओं का आर्थिक स्वालंबन होगा और वे एक बड़ी बचत भी कर सकेंगी। सांसद ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में है।   किसानों के लाभ की गारंटी नहीं है। मजदूरों को कभी भी काम से निकाल देते हैं, उन्हें काम की गारंटी नहीं है। देश का संविधान खतरे में है। महिलाओं को छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद तो 3 महिने तक पैसा ही नहीं दिया गया। कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं को 30 लाख नौकरियां, किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी, जातिगत जनगणना, इसके आधार पर आरक्षण, आरक्षण से 50 प्रतिशत की सीमा हटाने, अग्निवीर योजना बंद करने का वादा किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन