Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: कानूनी जागरूकता पर शार्ट फिल्म प्रतियोगिता के लिए 15 मार्च तक प्रविष्टियां आमंत्रित, न्याय मंत्रालय और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का आयोजन

Vivek Sahu

Sun, Feb 26, 2023

कोरबा। केंद्रीय न्याय विभाग एवं नालसा के संयुक्त तत्वाधान में  ’’दिशा’’ स्कीम के अंतर्गत इस वर्ष की शार्ट फिल्म प्रतियोगिता आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में होगी। प्रतियोगिता में 5 से 10 मिनट अवधि की शार्ट फिल्में न्याय विभाग एवं नालसा की दिशा स्कीम थीम पर तैयार कर 15 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा राज्य राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत की जा सकती है। इस प्रतियोगिता में कोई भी शासकीय, अर्द्धशासकीय विभाग,  निजी व्यक्ति, संगठन अथवा कोई भी संस्था भाग ले सकती है। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कानूनी जागरूकता से संबंधित अन्य शार्ट फिल्में (दिशा एवं अन्य विषयों पर) गैर प्रतियोगिता वर्ग में जमा की जा सकती हैं, इनका भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

ज्ञात हो कि दिशा स्कीम के अंतर्गत मोबाईल एवं वीडियो के माध्यम से तथा जन सूचना केन्द्र (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने का कार्य राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक जिले हेतु एक-एक टेली अधिवक्ता भी नियुक्त किया गया है। स्कीम के संबंध में विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट सीजीसालसा  पर ली जा सकती है तथा विधिक सहायता अधिकारी श्री शशांक शेखर दुबे से फोन नंबर 9131525540 संपर्क किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन