Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुमरी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत…

Vivek Sahu

Mon, Jul 31, 2023

कोरबा।  घंटाघर ओपन थिएटर में 29 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के पारंपारिक खुमरी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। भेंट के दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथियों ने पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित करने को लेकर भी आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सदस्यों को आवास के लिए भूखण्ड. पत्रकार एवं पत्रकारो के परिवारों को चिकित्सा सुविधा. दुर्घटना बीमा जैसे अन्य सुविधा की निशुल्क उपचार के मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन के दौरान मुख्यमंत्री ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी सदस्यों की तारीफ करते दिखे। मांग पत्र पढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल्द ही उसे पूरा करने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात के दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक जगदीश भाई पटेल, अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संतोष सारथी, उपसचिव मुकेश चौहान, कोषाध्यक्ष कुश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य बाल कृष्णा राय, संगम दुबे, जितेंद्र डडसेना, भोला केवट,सदस्य अशोक अग्रवाल,आशा ठाकुर ,विवेक साहू,अजय तिवारी,समीर गुप्ता ,कमलेश तिवारी, बी एन यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन