Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: जिले के प्रथम जनमन आवास में मंगलूराम ने किया गृह प्रवेश

Vivek Sahu

Sat, Jul 20, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत भंडारखोल में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर वर्ग के हितग्राही मंगलूराम के द्वारा जिले का प्रथम जनमन आवास पूर्ण कर लिया गया है।   शुक्रवार को मंगलूराम ने अपने परिवार सहित विधिवत पूजन करके जनमन आवास में गृह प्रवेश किया,अपने स्वयं का पक्का आशियाना पा कर उसके परिजनों ने खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को पक्के आवास का लाभ दिया जा रहा है।   जिसके तहत कोरबा जिला में अब तक 650 हितग्राहियों के आवास स्वीकृत हुए है जिसमें से 518 हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी की जा चुकी है।   135 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त तथा 17 हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि जारी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पीवीटीजी हितग्राही को पक्के जनमन आवास बनाने के लिए 2 लाख रुपये की राशि शासन द्वारा 4 किश्तों में दी जा रही है।   इसके साथ ही हितग्राहियों को महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 90 मानव दिवस की मजदूरी का लाभ भी दिया जा रहा है। जिले में 20 जनमन आवास का निर्माण छत स्तर तक पहुँच गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन