Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: क्षेत्र की जनता के सुख-दु:ख में हमेशा साथ रहेगा महंत परिवार

Vivek Sahu

Mon, Jun 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत लोकसभा चुनाव के बाद संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच आभार जताने पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने आज पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों व कांग्रेसजनों ने नेता प्रतिपक्ष व सांसद का पुष्पगुच्छ, महामाला से आत्मीय स्वागत किया। पोड़ी उपरोड़ा व पसान में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने मतदाताओं सहित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर महंत परिवार पर भरोसा जताया है और उम्मीदें खाली नहीं जाएंगी। जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं, जिस पर उचित निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया। डॉ.महंत ने कहा कि जनता के हर सुख-दु:ख में महंत परिवार सदैव साथ रहा है और भविष्य में भी साथ रहेंगे। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के मरवाही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोदवाही में भी कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर आभार जताया। कोदवाही मेंं सर्वआदिवासी समाज भवन का लोकार्पण किया गया। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्रवास के दौरान लेदरी में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर सभी के प्रति आभार प्रदर्शित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, शैलेष पाण्डेय, पीसीसी के महासचिव प्रशांत मिश्रा, मनोज चौहान, जिला कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी, जीपीएम जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, श्रीमती भावना जायसवाल सहित युवा तुर्क सूरज महंत के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन