Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: आमजनों की समस्याओं को सुनिए, निराकरण करिए और फील्ड विजिट कीजिए:सौरभ कुमार

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
कोरबा।  कोरबा।    श्री सौरभ कुमार ने अपनी पदस्थापना के दूसरे दिन जिले के अंतिम छोर के क्षेत्र पसान, कोरबी-पिपरिया, चोटिया, तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा सहित अन्य ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनपद कार्यालय, तहसील, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, स्कूल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आमनागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुना जाएं, जो निराकरण योग्य है उसका त्वरित निराकरण किया जाए। अनावश्यक किसी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले और क्षेत्र के लोग अधिकारियों को जाने, इसके लिए फील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विधानसभा पाली-तानाखार अन्तर्गत चिन्हित मतदान केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शतप्रतिशत दर्ज हो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित प्रारूप में नाम जोड़ने, संशोधन आदि की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला तानाखार में मतदाताओं हेतु आवश्यक सुविधाओं के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय और पसान में तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण करने के साथ समय-सीमा के भीतर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉर्डन रिकार्ड रूम पोड़ी का अवलोकन किया और यहाँ नक्शा नवीनीकरण, ग्रामों के दस्तावेजों सहित अभिलेखों का संधारण, ऑनलाइन पोर्टल में लंबित नामांतरण प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा में मतदाता जागरूकता हेतु लगाए गए ईव्हीएम-वीवीपैट का व्यापक प्रचार प्रसार करने और अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने मौके पर जनप्रतिनिधियों और आमनागरिकों से भी मुलाकात कर उनसे क्षेत्र के विकास और समस्याओं के संबंध में आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर ने पसान में स्वामी आत्मानन्द विद्यालय का भी निरीक्षण किया और विद्यालय के प्राचार्य से स्कूल के गतिविधियों और व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पाली तानाखार के प्राथमिक शाला में किचन शेड के मरम्मत के भी निर्देश दिए। *बारिश में अलर्ट रहे,प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें* कलेक्टर ने जिले में हो रही अधिक वर्षा को देखते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अधिक बारिश की स्थिति में सभी अलर्ट रहे। संभावित बाढ़ प्रभावित वाले इलाकों का दौरा करें और यदि किसी प्रकार की आशंका हो तो मुनादी कराएं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाने के साथ आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। स/कमलज्योति

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन