Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

राजौरी में मेगा किसान मेले में उमड़े किसान, विधायक ने किया शुभारंभ, मेहनती किसानों को किया सम्मानित।

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर चुनाव घोषणा पत्र हेतु सौंपा सुझाव

Vivek Sahu

Sun, Sep 3, 2023
भारतीय जनता पार्टी 2023 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से घोषणा पत्र समिति के सयोंजक दुर्ग सांसद विजय बघेल जिलों में प्रवास कर रहे है इसी तारतम्य में विजय बघेल कोरबा प्रवास पर पहुँचे, जहां नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सुझाव पत्र सौप कर घोषणा पत्र में शामिल करने हेतु आग्रह किया | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि घोषणा पत्र में कोरबा विधानसभा की दृष्टि से यह सुझाव देना चाहता हूं कि कोरबा के लोग प्रदूषण से काफी व्यथित हैं राखड का अत्यधिक प्रदूषण है, संयंत्रों द्वारा राखड को यत्र तत्र कहीं भी फेंक दिया जाता है बगैर कवर किये खुले गाड़ियों में राखड़ का परिवहन , NGT के नियमो की अनदेखी, जिसके कारण यहां पर सांस लेना मुश्किल है, इसलिए प्रदूषण मुक्त कोरबा बनाने की बात घोषणा पत्र में शामिल किया जाए। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा नगर निगम के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बालको, दर्री, कुसमुंडा क्षेत्र में सदैव जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रकों के जाम से कोरबा को मुक्त किया जाएगा, ट्रकों के लिए व्यवस्थित कॉरिडोर बनाया जाएगा, ताकि आम जनमानस को आवागमन में असुविधा न हो। यह बात भी घोषणा पत्र में शामिल की जाए। श्री अग्रवाल ने सुझाव दिया कि कोरबा अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सरकारी एवं निजी औद्योगिक संयंत्र होने के पश्चात भी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जाता है। अतः सभी सार्वजनिक एवं निजी संयंत्रों में रेगुलर कर्मचारियों के रूप में या आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में योग्यता अनुसार स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा, इसे भी घोषणा पत्र में शामिल किया जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन