Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने बजट में कोरबा को वरियता दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का जताया आभार।

Vivek Sahu

Fri, Feb 9, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी व वित्त मंत्री माननीय श्री ओपी चौधरी जी को GREAT CG के थीम पर आधारित अमृतकाल के नींव का बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 1,47, 500 करोड़ के बजट में उन्होंने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को छत्तीसगढ़ बजट 2024-25 में कोरबा को वरियता दिए जाने व प्रदेश के नागरिकों पर अतिरिक्त अधिभार न लगाए जाने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले की बहु प्रतीक्षित मांग अब हकीकत बनेगी, कोरबा में एल्यूमिनियम पार्क घोषणा निर्माण की घोषणा के साथ कोरबा के विकास को नए पंख मिलेंगे। आए दिन बढ़ रहे साइबर अपराध के लिए बजट में नवीन साइबर पुलिस थाने की स्थापना के लिए कोरबा जिले को शामिल किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने कहा कि इससे कोरबा ही नही अन्य जिलों के पीड़ितों को भी सहायता मिलेगी। कोरबा में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा दिए जाने के लिए नया पावर प्लांट के निर्माण के फैसले का उन्होंने स्वागत करते हुए कहा है कि कोरबा अब जल्द ही समस्त छत्तीसगढ़ का ग्रोथ इंजन बनकर उभरेगा। काले हीरे की नगरी कोरबा में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए छात्रावास को उन्होंने सराहनीय पहल बताया है। कोरबा में क्षेत्र में हाथी-मानव द्वंद से जीवन की रक्षा के लिए प्रभावित क्षेत्रों में रैपिड रिस्पांस टीम के गठन के साथ कोरबा के सतरेंगा में एक्वा पार्क के निर्माण के प्रावधान का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा है कि यह बजट छत्तीसगढ़ प्रदेश समेत कोरबा जिले के चहुंमुखी विकास का द्वार खोलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन