Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कोरबा SP ने ASI को किया सस्पेंड, रिश्वत लेने के गंभीर मामले में SP ने लिया एक्शन

Vivek Sahu

Thu, Mar 14, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) बांगो कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बांगो थाना में पदस्थ एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।   बताया जा रहा है कि एएसआई के खिलाफ अवैध शराब के प्रकरण पर कार्रवाई करने के बजाये पैसों की उगाही करने की शिकायत हुई थी।   वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में एएसआई पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए विडियों भी वायरल किया था। मामले की जांच में सत्यता पाये जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। कानूनी कार्रवाई के नाम पर रिश्वतखोरी का पूरा मामला कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बांगो थाना में पदस्थ एएसआई सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में एएसआई सिदार पर अवैध शराब के प्रकरण में कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप था।   इसी तरह एक दिन पहले भी एएसआई सिदार पर अवैध शराब प्रकरण में पैसा लेने के बाद भी कानूनी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में विडियों वायरल किया गया था। खाकी को शर्मसार करने के इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल जांच का आदेश दिया गया। जांच में एएसआई पर लगे अवैध वसूली का आरोप सही पाये जाने पर एसपी ने उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक बार फिर चेताते हुए साफ किया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही कानून को मजाक बनाने वालों को कभी भी बख्शा नही जायेगा। वहीं एसपी की इस कार्रवाई के बाद थानों में पदस्थ ऐसे पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, जिनके द्वारा अक्सर कानून का धौंस दिखाकर कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर लोगों से खुलेआम रिश्वत की मांग की जाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन