Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: ढाबा की आड़ में अवैध डीजल, शराब और गाँजा का कारोबार करने वाला ढाबा संचालक पर कोरबा पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक।

Vivek Sahu

Fri, Sep 20, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ( पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भुषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र मीणा के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।   इसी क्रम में ढाबा के आड़ में अवैध डीजल, शराब और गाँजा का कारोबार करने वाला ढाबा संचालक सुभाष गुप्ता पर कार्यवाही करने में कोरबा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 18.09.2024 को मुखबीर सूचना के अधार पर उरगा पुलिस एवं साइबर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लंकों के सामने सुभाष ढाबा में और सुभाष गुप्ता के घर में घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां से आरोपी द्वारा अवैध रूप से रखे 800 लीटर डीजल, 7 लीटर अंग्रेज़ी, शराब बियर, कच्ची महुआ शराब एवं 200 ग्राम गाँजा बरामद हुआ।   जिसे जप्त कर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 359/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट, 34(2) आबकारी अधिनियम, अपराध क्रमांक 360/2024 धारा 287 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।   थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में सउनि ईश्वर एक्का, परमेश्वर गुप्ता, प्र आर गुनाराम सिन्हा, राजेश कँवर, राजेंद्र मरकाम, आर सुशील यादव, रितेश शर्मा, खेमराज, नीतीश तिवारी, अजय यादव, मआर अनुराधा कँवर की सराहनीय भूमिका रही।   आरोपी सुभाष गुप्ता पिता स्व नवीन गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी पताढी जिला कोरबा छ0ग0 को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन