Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कोरबा पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु सजग कोरबा के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Vivek Sahu

Sun, Jun 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिया जाए *सजग कोरबा* के तहत उन्हें जागरूक किया जाए। थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण, कृषक, मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाया जा रहा है।   इसी क्रम में थाना पसान, चौकी मोरगा एवं जटगा के द्वारा ग्राम तेलियामार, उच्चलेंगा एवं रावा में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया। बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं मालवाहक गाड़ियों में सवारी नहीं बैठाने के संबंध में भी बताया गया। वहाँ उपस्थित लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन डायल 1033 के बारे में जानकारी दिया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगो को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कारवाना है ATM संबंधी ठगी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया, सेक्स्टॉर्शन,एवं महिला संबंधी अपराध की जानकारी दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन