Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय का धुआंधार जनसंपर्क जारी

Vivek Sahu

Fri, May 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा की प्रत्याशी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के द्वारा लगातार कोरबा लोकसभा क्षेत्र में अपना धुआंधार जनसंपर्क कर रही है टिकट की घोषणा के पश्चात अब तक लगभग लाखों लोगों से उन्होंने वन टू वन जनसंपर्क कर चुका है और उनका प्रयास है कि लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सके इसी कड़ी में आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के पश्चात गेवरा एवं छुरी में रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आम जनमानस खासकर महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों ने भारतीय जनता पार्टी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साधुवाद ज्ञापन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि आज पूरा देश अपने आप को गौरवंतित महसूस कर रहा है और उसका कारण विश्व के सर्वमान्य नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिनकी दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदौलत महिलाएं सशक्त बन चुकी है उन्होंने ट्रिपल तलाक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाया है कोरबा में जिन मूलभूत समस्याओं की कमी है आने वाले समय में स्वतः समाप्त हो जाएगी | लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहां की कांग्रेस पार्टी अभी से हार मान चुकी है उनके नेता अनर्गल बयान बाजी तो करते हैं साथ ही साथ देश के गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की वीडियो को एडिट कर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं । जबकि वास्तविकता कुछ और है प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के प्रपंच को समझती है और उनके बहकावे में बिल्कुल भी नहीं आएगी |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन