Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: कौशल तिहार 2025 का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 21 जुलाई को।

Vivek Sahu

Fri, Jul 18, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) “कौशल तिहार 2025“ जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 जुलाई 2025 को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा मे ईलेक्ट्रिकल इन्स्टालेशन, हैल्थ एवं सोशल केयर तथा फील्ड टेकनीशियन ईलेक्ट्रानिक्स कोर्स मे किया जाना है।   मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षित हितग्राही जो वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 अथवा 2025-26 मे उक्त ट्रेड मे प्रशिक्षित हुये हैं अथवा प्रशिक्षणरत हैं तथा 22 वर्ष से 45 वर्ष की आयु समूह के हैं उक्त तिहार मे भाग ले सकते हैं ।   प्रत्येक ट्रेड से चयनित 02 विजेता राज्य स्तर की प्रतियोगिता मे भाग लेंगे ।   “कौशल तिहार 2025“ का आयोजन मुख्यतः कौशल प्रतियोगिता के माध्यम से कौशल प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनके कौशल के प्रदर्शन पर केन्द्रित है। कौशल उत्सव का उद्देश्य युवाओं में कौशल के प्रति जागरूकता लाना एवं विजेताओं को इंडिया स्किल्स 2025 के क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना, जो संभवतः वर्ल्ड स्किल्स 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे ।   जिला स्तरीय कौशल तिहार मे भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण की वेबसाईट https://cssda.cg.nic.in के कौशल तिहार कालम के क्लिक कर कौशल प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। केवल पंजीयन किए गए प्रतिभागी ही जिला स्तरीय कौशल तिहार मे भाग लेने हेतु पात्र होगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन