Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: केन्द्र सरकार ने लोगों की रोजी-रोजगार छीनने का काम किया : ज्योत्सना महंत ।

Vivek Sahu

Wed, Apr 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुंदेली, जवाली, रंजना, बरतराई व बिछियापारा का सघन जनसंपर्क किया।   उन्होंने इस दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पर आम जनता आज भी भरोसा करती है और यह भरोसे की सरकार देती आई है।   जनता को लोक-लुभावने वादों और घोषणाओं में उलझा कर उनके विकास की बजाय चन्द लोगों का विकास करने की सोच रखने वाली भाजपा ने उद्योगपतियों के विकास को नया आयाम दिया है।   केन्द्र में 10 वर्षों से भाजपा की सरकार है और छत्तीसगढ़ में 15 साल से भाजपा की सरकार रही लेकिन कितना और किसका विकास हुआ यह जनता जानती है। सांसद ने कहा कि केन्द्र सरकार ने लोगों के रोजी, रोजगार के अवसर छीनने का काम किया है। आज किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता और पीने के पानी की समस्या इस गर्मी में सामने आती है।   बेरोजगार युवाओं के पास रोजगार के साधन नहीं हैं जिससे भावी पीढ़ी के समक्ष उत्पन्न होने वाली दिक्कतें अभी से नजर आने लगी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपनों के ग्राम रंजना पहुंचीं सांसद ने कहा कि इस गांव को आदर्श के रूप में विकसित किया जाना है किन्तु इसकी अनदेखी होती रही।   कांग्रेस की सरकार ने यहां विकास के कार्य कराए हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गांव-गरीब और किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिये चिन्ता करती आई है।   हमने तय किया है कि केन्द्र में सरकार बनते ही गरीब परिवार की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 8333 रुपए भेजने पर काम होगा। युवाओं को युवा रौशनी योजना के जरिए रोजगार से जोडऩे की गारंटी हम देंगे।   सांसद ने विकास के लिये कांग्रेस की सरकार केन्द्र व कोरबा लोकसभा में प्रचण्ड मतों से चुनने की अपील की।   जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव पहुंचने पर सांसद का आत्मीय स्वागत स्थानीय लोगों द्वारा किया जाता रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, श्रीमती ऊषा तिवारी सहित स्थानीय कांग्रेसकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन