Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: आम जनता महंगाई और शिक्षित युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं : ज्योत्सना

Vivek Sahu

Wed, Apr 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा व जनसंपर्क कर कांग्रेस के न्याय पत्र की खूबियों को बताया। अगले 5 साल कांग्रेस की सरकार चुनकर देने का आह्वान आम जनता से करते हुए सांसद ने कहा कि 10 साल तक भाजपा की सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन पूरा एक भी नहीं हुआ। महंगाई चरम सीमा पर है, भ्रष्टाचार बढ़ें हैं और बेरोजगारी की मार हर पढ़ा-लिखा युवा झेल रहा है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घिनारा, नवापारा, घरीपखना, केराकछार, जूनापारा आदि गांवों में सांसद ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसान, मजदूर, महिला, बेरोजगारों को न्याय देने के लिए न्याय पत्र तैयार किया है।   देशभर के मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए मजदूरी के साथ जीवन बीमा का भी लाभ दिया जाएगा। किसानों को कर्ज माफी के साथ-साथ जीएसटी मुक्त खरीदारी का लाभ मिलेगा और प्राकृतिक आपदा से फसल की नुकसानी पर 30 दिन के भीतर मुआवजा देंगे। महिलाओं को सम्मान स्वरूप हर साल 1 लाख रुपए और 5 साल में 5 लाख देने का वादा हमने किया है जो सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा जिससे महिलाओं का आर्थिक स्वालंबन होगा और वे एक बड़ी बचत भी कर सकेंगी। सांसद ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं को 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी जिसमें अकेले छत्तीसगढ़ में ही 1 लाख नौकरी मिलेगी, पढ़े-लिखे युवाओं को उद्योग के लिए भी रुपए दिए जाएंगे और उन्हें प्रशिक्षण भी मिलेगा। किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी, जातिगत जनगणना, इसके आधार पर आरक्षण, आरक्षण से 50 प्रतिशत की सीमा हटाने, अग्निवीर योजना बंद करने का वादा किया गया है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन