Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कोरबा की जॉलजीना टोप्पो का फैशन अफिनिटी® में चयन।

Vivek Sahu

Fri, Aug 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़: कोरबा की रहने वाली जॉलजीना टोप्पो का चयन इस वर्ष फैशन अफिनिटी® द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए किया गया है। 24 वर्षीय जॉलजीना, जो वर्तमान में पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई से बीएससी नर्सिंग के चौथे वर्ष की छात्रा हैं, ने इस मंच के माध्यम से अपने मॉडलिंग और फैशन के सपनों की ओर कदम बढ़ाया है। इस बार, कोरबा जिले से सिर्फ जॉलजीना का ही चयन हुआ है, जिससे उनका नाम क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान बना रहा है। जॉलजीना टोप्पो का कहना है, “मैंने फैशन अफिनिटी® के माध्यम से मॉडलिंग में करियर की शुरुआत करने का मौका पाया और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।   मुझे अभिनय, मॉडलिंग, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग में गहरी रुचि है और फैशन अफिनिटी® ने मुझे इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का पहला अवसर प्रदान किया है।”   इस प्रतियोगिता के आयोजक श्री विष्णु कुजुर और ईशा मिश्रा हैं, जिनके नेतृत्व में इस भव्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 30 अगस्त 2024 को रायपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया जाएगा।   फैशन अफिनिटी® के निदेशक हर्षा राजपाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता साल में एक बार आयोजित होती है और इसका चयन प्रक्रिया बेहद कठिन होती है।   ऑडिशन के माध्यम से चयनित प्रतिभागी सेमीफाइनल तक पहुंचते हैं, और जो सेमीफाइनल में चुने जाते हैं, वही प्रतिभागी फाइनल के लिए आते हैं।   यहां उनके लिए विशेष क्लासेस भी आयोजित की जाती हैं ताकि वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकें। उन्होंने यह भी कहा कि फैशन में रुचि रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। फैशन अफिनिटी® छत्तीसगढ़ के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट में से एक है, जिसमें हर साल प्रदेश की नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं। जॉलजीना टोप्पो का चयन उनके कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, जिससे वह निश्चित ही आने वाले समय में बड़ी सफलता हासिल करेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन