Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: महिलाओं की भीड़ में सक्रिय रहे जेवर चोर,25 से अधिक महिलाओं के गले से हार पार

Vivek Sahu

Wed, Jun 14, 2023

कोरबा । शहर में सोमवार को आयोजित कलश यात्रा के बाद भंडारा के दौरान भीड़भाड़ में महिलाओं का जेवर पार करने वाला चोर गिरोह उठाईगिर सक्रिय रहा, जहां 25 से ज्यादा महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र व हार पार कर दिए गए। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में लिखाई गई। पुलिस एक संदेही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शहर के

डीडीएम रोड में बने राम दरबार में सोमवार को मूर्ति स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा के साथ कलश यात्रा व भंडारे का आयोजन किया गया था। कलश यात्रा के बाद महिलाएं राम दरबार के समीप भंडारा स्थल पर खाने-पीने पहुंची। चोर गिरोह ने एक-एक बाद एक महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व सोने के हार पार कर दिए। कई महिलाओं के बैग से रकम व अन्य सामान भी निकाल लिए।भीड़भाड़ की वजह से महिलाओं को घटना के दौरान पता ही नहीं चला। बाद में गले में मंगलसूत्र-हार नहीं दिखने पर जब हल्ला मचना शुरू हुआ तो महिलाओं ने अपने-अपने जेवर पर नजर डाली। तब पता चला कि 25 से अधिक महिलाओं के जेवर पार कर लिए गए।

महिलाओं ने सिटी कोतवाली पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक संदेही महिला को पकड़ा। टीआई निरीक्षक रूपक शर्मा के मुताबिक संदेही महिला के अन्य सहयोगियों के साथ भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए जेवर पार करने का संदेह है। सज-धजकर आएं थे कलश उठाने, नहीं थी ऐसी उम्मीद-इमलीडुग्गू निवासी फिरतीन बाई के मुताबिक शहर में बड़ा आयोजन होने पर उनके साथ मोहल्ले की कई महिलाएं सज-धजकर कलश उठाने पहुंची थी। कलश यात्रा तक तो सब ठीक था भंडारा में खाने-पीने के समय महिलाओं के गले से जेवर पार हुए। किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी। राधिका साहू के मुताबिक उसके गले से करीब ढाई लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र व लॉकेट काटकर पार कर दिया गया उसे भनक भी नहीं लगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन