Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: जटगा पुलिस के द्वारा स्कूल में सजग कोरबा के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Vivek Sahu

Thu, Aug 8, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन में कोरबा ज़िले में सजग कोरबा के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।   थाना/चौकी प्रभारीगण के द्वारा उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूल/कॉलेज में जाकर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी जटगा के द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल जटगा में बच्चों को सजग किया गया। बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं मालवाहक गाड़ियों में सवारी नहीं बैठाने के संबंध में भी बताया गया। वहाँ उपस्थित लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन डायल 1033 के बारे में जानकारी दिया गया। बैठक में नवीन क़ानून के बारे में जागरूक किया गया कि ये 1 जुलाई से लागू हुए है।   उपस्थित बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में भी अवगत कराया गया। अभी के मौसम के बारे में बताया गया जिसमें बरसात के समय गाज गिरने से, जहरीले सांप बिच्छू के डसने, बारिश में उप नदी नाले में बहने, गंदे पानी के उपयोग करने एवं बरसाती बीमारियों से बचने के उपाय एवं त्रिकोण के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित बच्चों को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कारवाना है ATM संबंधी ठगी के संबंध में बच्चों को जागरूक किया गया, और सोशल मीडिया के दुष्परिणामों से अवगत कर जानकारी दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन