Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: जटगा पुलिस ने सेंधमारी करने वाले आरोपीगण का किया पर्दाफ़ाश। महिला ने अपने पुत्रों के साथ दिया घटना को अंजाम

Vivek Sahu

Thu, Aug 1, 2024
कोरबा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधीकारी श्री पंकज ठाकुर तथा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के मार्गदर्शन मे पुलिस सहायता केन्द्र जटगा प्रभारी धानंजय सिंह नेटी द्वारा प्रार्थी राजेन्द्र यादव निवासी हाथीदर जटगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 303/2024 धारा 331(4),305(2) बी0एन0एस0 कायम कर अज्ञात चोर व चोरी गयी मशरूका नगदी व सोने चांदी के जेवरात का पता तलाश दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली की गांव की राम बाई बहुत सारा पैसे रखकर गांव मे घुस रही है तथा लोगों को दारू मुर्गा खिला रही है।संदेह है कि राजेन्द्र यादव के घर मे राम बाई चोरी की होगी कि सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक 691,698, महिला आरक्षक 544 को साथ लेकर संदेही आरोपीया का पता तलाश किया जो हाथीदर जटगा में मिली जिसे पुछताछ किया गया जो दिनांक 28.07.2024 को रात्रि 01:30 बजे लगभग घटना स्थल राजेन्द्र यादव के घर पर अपने पुत्र बबलू उर्फ शिव नारायण और अपचारी पुत्र के साथ मिलकर दिवाल को सब्बल से तोडकर नगदी रकम 70000रू व सोने चांदी के जेवरात की चोरी करना स्वीकार की। आरोपिगण से पूछताछ दौरान कुल 24002रुपए, 1 नग चाँदी का लाकेट घटना में प्रयुक्त सब्बल और टॉर्च जप्त किया गया। आरोपीया श्रीमती राम बाई पति स्व0 आशन सिंह उर्रे उम्र 54 वर्ष एवं अपचारी बालक दोनो साकिनान कटोरीपारा जटगा के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने से दिनांक 01.08.2024 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे एक आरोपी बबलू उर्फ शिव नारायण फरार है जिसकी पता तलाश जारी है विवेचना जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन